दाल बाटी और चूरमा

दाल - बाटी , चूरमा अलग - अलग जगहों पर अलग - अलग तरीके से बनाया जाता है। आज हम बिल्कुल पारंपरिक दाल - बाटी , चूरमा बनाएँगे , जो राजस्थान की शान है। तो चलिये राजस्थानी दाल - बाटी , चूरमा बनाना शुरू करते हैं।    Dal-Bati, Churma are prepared in different ways in different places. Today we will make absolutely traditional Dal-Bati, Churma, which is the pride of Rajasthan. So let's start making Rajasthani Dal - Baati, Churma.
दाल बाटी और चूरमा
दाल - बाटी , चूरमा अलग - अलग जगहों पर अलग - अलग तरीके से बनाया जाता है। आज हम बिल्कुल पारंपरिक दाल - बाटी , चूरमा बनाएँगे , जो राजस्थान की शान है। तो चलिये राजस्थानी दाल - बाटी , चूरमा बनाना शुरू करते हैं।



 बाटी के लिए सामग्री:

  • 3 से 4 कप गेहूं का आटा
  • आधा कप सूजी
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • चुटकीभर बेकिंग पाउडर
  • 4 चम्मच घी
  • आवश्यकतानुसार पानी

चूरमा के लिए सामग्री:

  • 2 चम्मच घी
  • 3 चम्मच सफेद या भूरी (पीसी हुई चीनी)
  • 2 चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
  • चुटकीभर इलायची पाउडर

दाल के लिए सामग्री:

  • आधा कप मूंग दाल
  • एक चौथाई कप मसूर दाल
  • एक चौथाई कप चना दाल
  • 3-4 कप पानी
  • 3-4 चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • चुटकीभर हिंग
  • 1-2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 से 2 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • आधा से 1 छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 10 करी पत्ता
  • 2 से 3 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
  • चुटकीभर हल्दी
  • आधा से एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा से एक चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा से एक चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच धनिया पत्ता, बारीक कटा हुआ

बाटी बनाने की विधि:

  • एक बर्तन में गेहूं के आटे में सूजी, नमक, अजवाइन, बेकिंग पाउडर मिलाएं।
  • फिर इसमें घी मिलाकर इसे नम करें।
  • अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। इसे थोड़ा सख्त ही रखें।
  • फिर इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा फूलकर तैयार हो जाए।
  • जब आटा सेट हो जाए तो अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर रखते जाएं।
  • आप चाहें तो लोई को दबाकर पेड़े का आकार भी दे सकते हैं।
  • इसके बाद इन्हें हाथों से गोल आकार देते हुए लड्डू की तरह बनाएं। इस दौरान इन्हें बीच से थोड़ा खोखला ही रखें, ताकि यह अच्छे से पके।
  • देखा जाए तो बाटी को तंदूर में ही बनाया जाता है, लेकिन अगर तंदूर नहीं है तो अप्पे पैन, कुकर या गैस पर जाली रखकर बना सकते हैं।
  • अब इसे अप्पे पैन में 15 मिनट के लिए पकाएं। अप्पे पैन आसानी से ऑनलाइन या बाजार में उपलब्ध है।
  • ध्यान रहे अप्पे पैन को अच्छे से तेल से ग्रीस कर लें, ताकि खाद्य सामग्री चिपके न।
  • अब इसे धीमी आंच पे पकाएं, बीच-बीच में पलटते रहें।
  • फिर से इसे 5 मिनट के लिए सेंके।
  • आप चाहें तो पैन में भी थोड़ा तेल डालकर पका सकते हैं।
  • जब ये पैन में पक जाए तो इसके किनारों को पकाने के लिए चिमटे की मदद से सीधे गैस की आंच पर किनारों को पका सकते हैं।
  • इस तरह बाटी बनकर तैयार हो गई है।

चूरमा बनाने की विधि:

  • चूरमा बनाने के लिए 2 से 3 पकाए हुए बाटी लें और उसे तोड़कर मिक्सी में डाल लें और इसका दरदरा पाउडर बना लें।
  • अब पैन में घी डालकर 5 मिनट तक बाटी से तैयार किया गया पाउडर भून लें।
  • फिर इसमें कटे हुए काजू-बादाम और इलायची पाउडर मिला लें।
  • जरूरत पड़ने पर थोड़ा घी मिलाएं और अब इसमें चीनी मिलाएं।
  • थोड़ी देर भून लें फिर ठंडा होने दें।
  • तैयार है चूरमा।

दाल बनाने की विधि:

  • प्रेशर कुकर में सभी दालों को मिक्स करें और पानी और घी डालकर 4 सीटी आने तक इसे पकाएं।
  • इसके बाद कड़ाही में घी गरम करें और उसमें हींग, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सरसों दाना, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च
  • डालकर मीडियम आंच पर भूनें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज, मिलाकर उन्हें अच्छे से 2-3 मिनट के लिए भून लें।
  • फिर इसमें टमाटर मिलाएं और थोड़ा सा नमक डाल दें, ताकि टमाटर जल्दी से पक जाए।
  • अब इसे ढक दें और 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • फिर हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा नमक मिलाकर 2 मिनट तक भून लें।
  • अब इसमें उबली हुई दाल मिलाएं।
  • फिर अपनी इच्छानुसार गर्म पानी मिलाएं और 5 मिनट तक इसे पकाएं।
  • अब इसमें आवश्यकता अनुसार नमक डालें, ध्यान रहे हमने पहले भी नमक डाला है तो उसी अनुसार नमक डालें।
  • फिर इसमें गरम मसाला पाउडर डालें, अब इसे ढककर कुछ मिनट के लिए धीमी आंच पे पकने दें।
  • दाल पकने के बाद गैस बंद करके हरा धनिया मिलाएं और तैयार किए गए इस दाल बाटी चूरमा को नाश्ते, लंच या डिनर में सर्व करें।
  • ध्यान रहे सर्व करते वक्त बाटी में घी भी लगा सकते हैं।

टिप्पणियाँ